खनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। नई टीम में विधायक पूजा पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह को भी संगठन में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
नई कार्यकारिणी में भाजपा ने सामाजिक संतुलन पर खास ध्यान दिया है। ओबीसी वर्ग के नेताओं की संख्या 16 से बढ़ाकर 25 कर दी गई है, जबकि ठाकुर और ब्राह्मण वर्ग के प्रतिनिधित्व में पहले की तुलना में कमी देखने को मिली है।
भाजपा की नई टीम को 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने पिछड़ा वर्ग और विभिन्न सामाजिक समूहों को अधिक प्रतिनिधित्व देकर अपने जनाधार को मजबूत करने का संदेश दिया है।
Tags
Trending


