वाराणसी में ऑनलाइन बेटिंग गैंग का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

साइबर क्राइम थाना, कमिश्नरेट वाराणसी ने ऑनलाइन बेटिंग और सट्टेबाजी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 9 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है।एसीपी साइबर क्राइम विदूष सक्सेना ने बताया कि प्रतिविम्ब पोर्टल पर मिले एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच के दौरान ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने दास नगर कॉलोनी स्थित एक किराए के कमरे पर छापेमारी कर कानपुर निवासी दीपक सिंह और नवनीत सिंह को गिरफ्तार किया।

जांच में आरोपियों के मोबाइल से ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े डिजिटल साक्ष्य, बैंक खातों के क्यूआर कोड, यूजर आईडी, बेटिंग पैनल और प्रचार सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न बेटिंग वेबसाइटों के माध्यम से लोगों को बेटिंग आईडी उपलब्ध कराते थे तथा जमा-निकासी की पूरी प्रक्रिया संचालित करते थे।पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए जोड़ते थे और फर्जी सिम कार्ड व म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाते थे। मामले में उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




Post a Comment

Previous Post Next Post