व्यापारी गौरव महोत्सव में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों की एकजुटता पर जोर

वाराणसी किराना व्यापार समिति (पंजीकृत) द्वारा आयोजित "व्यापारी गौरव महोत्सव एवं नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण, शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह" रविवार को विशेश्वरगंज स्थित होटल में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश पूजन के साथ हुआ। इसके बाद नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों ने व्यापारिक हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि व्यापारी समाज प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल एवं दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने व्यापारियों की एकजुटता और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन पर बल दिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।समारोह में समिति की नई कार्यकारिणी के सदस्यों का सम्मान किया गया तथा व्यापारिक एवं सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post