अलीगढ़ से दिल्ली जा रही ईएमयू ट्रेन में अचानक धुआं उठने से यात्रियों में दहशत फैल गई। धुआं दिखाई देते ही कोच में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर गए।सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को धुएं का कारण माना जा रहा है।
रेलवे अधिकारियों ने प्रभावित कोच की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई, जिसके बाद यात्रियों को सुरक्षित होने का भरोसा दिलाया गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।मरम्मत और जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। रेलवे ने मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Tags
Trending


