आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जैतपुरा थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार स्थित एक होटल में पुलिस-प्रशासन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक सुझाव लिए।
इस दौरान एडिशनल एसपी वैभव बांगर ने कहा कि मुहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि पर्व से संबंधित जो भी समस्याएं हैं, उन्हें संबंधित विभागों के समन्वय से समय रहते दूर कराया जाएगा।बैठक में एसीपी चेतगंज शुभम कुमार सिंह, एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह, आदमपुर थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा, जैतपुरा थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Tags
Trending


