पुष्पा स्टाइल में चुनौती देने वाले जहांगीर खान गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर पर पकड़े गए

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उन्हें नेपाल सीमा के पास से हिरासत में लिया। जहांगीर खान फालता विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे और चुनाव के दौरान अपने विवादित बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे। चुनावी प्रचार के दौरान जहांगीर खान और उत्तर प्रदेश के चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के बीच जुबानी जंग काफी चर्चा में रही थी। इसी दौरान उन्होंने फिल्म पुष्पा के अंदाज में खुद को कहा था कि वह "झुकेंगे नहीं", जिसके बाद उनका यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया था।


गौरतलब है कि हाल ही में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जहांगीर खान की अंतरिम सुरक्षा बढ़ाने की मांग को खारिज कर दिया था। वहीं, 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उनके खिलाफ पुलिस ने पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए थे, जिससे उनकी कानूनी मुश्किलें बढ़ गई थीं। फालता विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान से पहले जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत दर्ज की। तृणमूल कांग्रेस ने भी उस समय जहांगीर के फैसले से खुद को अलग कर लिया था। अब नेपाल बॉर्डर से हुई गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले ने एक बार फिर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post