खान सर विवाद के बीच रौशन आनंद ने संजय झा से की मुलाकात

पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के  निदेशक रौशन आनंद ने जदयू नेता संजय झा से मुलाकात कर हालिया विवाद और अपने भाई प्रिंस यादव की मौत से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई, जिसमें रौशन आनंद ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

मुलाकात के बाद रौशन आनंद ने बताया कि संजय झा ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी और न्याय मिलेगा।संजय झा ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पूरी घटना की निष्पक्ष जांच जरूरी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कानून के दायरे में रहकर उचित कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद यह मामला लगातार चर्चा में है और रौशन आनंद न्याय की मांग को लेकर विभिन्न नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
















Post a Comment

Previous Post Next Post