जमीन के लिए बेटे-बहू बने जल्लाद, बुजुर्ग पिता की निर्मम हत्या

अलीगढ़ में जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने एक दर्दनाक घटना का रूप ले लिया, जहां बेटे और बहू पर अपने ही बुजुर्ग पिता की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, मृतक अपनी जमीन बेचने के लिए तैयार नहीं थे, जिस वजह से परिवार में लंबे समय से तनाव बना हुआ था।घटना के दौरान आरोपी बहू ने कथित रूप से हॉकी से हमला कर बुजुर्ग के दोनों हाथ तोड़ दिए। इसके बाद बेटे ने फरसे से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पिता हमले के दौरान अपनी जान की भीख मांगते रहे, लेकिन आरोपियों ने कोई रहम नहीं दिखाया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।






Post a Comment

Previous Post Next Post