सुदर्शन की 81 रन की चमकदार पारी खत्म, अब राहुल-गिल पर बड़ी जिम्मेदारी

मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। दूसरे सत्र का खेल जारी रहने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को दूसरा झटका साई सुदर्शन के रूप में लगा, जो शानदार 81 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने उन्हें अफसर जजई के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। इसी विकेट के साथ भारत की शतकीय साझेदारी भी टूट गई।

इससे पहले सलीम ने यशस्वी जायसवाल 24 रन का विकेट लेकर भारत को पहला झटका दिया था। हालांकि इसके बाद साई सुदर्शन और केएल राहुल ने पारी को मजबूती दी और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। यह मुकाबला कई मायनों में खास है, 15 साल बाद टीम इंडिया अपने घरेलू मैदान पर अश्विन-जडेजा के बिना टेस्ट खेल रही है। नवंबर 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा हुआ था। टीम ने उसके बाद 69 टेस्ट मैच खेले हैं। भारत की तरफ से राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अफगानिस्तान में सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ और मोहम्मद सलीम शमी शामिल रहे।

फिलहाल भारतीय टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है और अब बड़ी पारी की जिम्मेदारी केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल के कंधों पर है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post