नीट पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर बैन, पेपर लीक अफवाहों पर सरकार सख्त

नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक की आशंकाओं और सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारी को देखते हुए केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा, जबकि इसके कुछ फीचर्स पर 30 जून तक पाबंदी जारी रहेगी।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के मुताबिक, टेलीग्राम के जरिए कुछ गिरोह कथित प्रश्नपत्र और उत्तर उपलब्ध कराने के नाम पर फर्जी सामग्री प्रसारित कर रहे थे। इससे अभ्यर्थियों के बीच भ्रम की स्थिति बन रही थी और परीक्षा की निष्पक्षता पर असर पड़ने की आशंका थी।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने पहले प्लेटफॉर्म पर मौजूद संदिग्ध कंटेंट हटाने की कोशिश की, लेकिन जब यह प्रयास पर्याप्त नहीं रहे तो सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत यह सख्त कदम उठाया गया।एनटीए ने यह भी संकेत दिया कि टेलीग्राम के मैसेज एडिट फीचर का गलत इस्तेमाल कर पुराने संदेशों में बदलाव करके फर्जी ‘पेपर लीक’ के दावे बनाए जा रहे थे। इसी कारण इस फीचर को भी सीमित अवधि के लिए बंद किया गया है।गौरतलब है कि नीट-यूजी 2026 की मूल परीक्षा पेपर लीक विवाद के चलते रद्द कर दी गई थी। अब इसकी पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है। परीक्षा से पहले सामने आए फर्जी दावों को रोकने और प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post