भारत में मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम की सेवाएं एक बार फिर बहाल कर दी गई हैं। अस्थायी प्रतिबंध हटने के बाद ऐप दोबारा गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध हो गया है, जिससे उपयोगकर्ताओं को राहत मिली है।दरअसल, केंद्र सरकार ने नीट-यूजी परीक्षा से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाई थी। आशंका जताई गई थी कि कुछ लोग इस मंच का इस्तेमाल परीक्षा से संबंधित कथित प्रश्नपत्र लीक और धोखाधड़ी के लिए कर रहे हैं। इसके चलते ऐप की पहुंच सीमित कर दी गई थी और इसे ऐप स्टोर्स से भी हटा दिया गया था।
अब प्रतिबंध हटने के बाद एंड्रॉयड और आईफोन उपयोगकर्ता फिर से टेलीग्राम डाउनलोड कर सकते हैं और इसकी सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, कुछ उपयोगकर्ताओं ने शुरुआती दौर में ऐप के संचालन में हल्की तकनीकी दिक्कतों की भी शिकायत की है।सरकार का कहना है कि यह कदम परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उठाया गया था। वहीं, सेवाएं बहाल होने के साथ टेलीग्राम एक बार फिर देशभर में सामान्य रूप से काम करने लगा है।
.jpeg)

