कनियर ग्राम सभा में गूंजा 'स्वच्छता ही सेवा' का संदेश, ग्रामीणों ने उठाया सफाई का बीड़ा

बड़ागांव विकासखंड की कनियर ग्राम सभा में 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा परिसर तथा आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की तथा कूड़े-कचरे का सुरक्षित निस्तारण किया। 

इस दौरान लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम प्रधान श्रीमती ऊषा रानी सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए साफ-सफाई को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी कन्हैयालाल, रोजगार सेवक रविकांत सिंह तथा सफाई कर्मचारी राजेश, हौंसिला और माधव यादव उपस्थित रहे। सभी ने ग्रामीणों को कूड़ा प्रबंधन, स्वच्छ वातावरण के महत्व और संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। अंत में ग्रामीणों ने अपने गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया तथा भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आश्वासन दिया।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post