शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मठ में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मठ में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मिलकर मठ से चांदी के मुकुट और अन्य आभूषण चोरी किए थे।पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना के बाद मठ परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई और उनकी तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए चांदी के मुकुट और अन्य आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। चोरी की इस घटना के खुलासे के बाद मठ प्रशासन ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post