दो दिन में चोरी का खुलासा, लंका पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा

थाना लंका क्षेत्र के शिवशक्ति नगर कॉलोनी, नारायनपुर डाफी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज दो दिन में खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के आभूषणों के साथ दो लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

एसीपी भेलूपुर ने लंका थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 26 जून को संतोष कुमार साह के घर का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी किए जाने की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई थी। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने बजबजा प्लांट के पास खाली जमीन से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजन यादव (20) और राजकुमार भारती (24), दोनों निवासी मुडादेव, थाना रोहनिया, के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि चोरी का कुछ सामान बेच चुके थे और मिले पैसों का बंटवारा कर शहर छोड़ने की तैयारी में थे। पुलिस ने उनके कब्जे से दो लाख रुपये नकद व सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।एसीपी भेलूपुर ने बताया कि इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार समेत थाना लंका पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





Post a Comment

Previous Post Next Post