नए घर में जाने की थी तैयारी, उससे पहले नदी में मिले दंपति और दो बच्चों के शव

केरल के एर्नाकुलम जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला माना है। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक, परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और किराया चुकाने में भी कठिनाइयों का सामना कर रहा था। इसी बीच वे नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन निर्धारित दिन सभी अचानक लापता हो गए।

तलाशी अभियान के दौरान दंपति और उनके दोनों बच्चों के शव नदी से अलग-अलग स्थानों पर बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी, हालांकि शुरुआती जांच में आर्थिक संकट को इस दुखद घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है।











Post a Comment

Previous Post Next Post