गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: NH-9 पर कंटेनर की टक्कर से दो बहनों की मौत

गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से हुए सड़क हादसे में दो नाबालिग सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि उनका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों बहनों ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल अजय का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि हापुड़ के मुरादपुर गांव की रहने वाली 17 वर्षीय अंशिका और 14 वर्षीय परी अपने फुफेरे भाई अजय के साथ बाइक से दिल्ली जा रही थीं। इसी दौरान वेव सिटी के पास पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post