यूपी में मौसम का मिजाज बदला, कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी जारी

उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून बारिश का दौर लगातार जारी है। मंगलवार दोपहर गोरखपुर में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। सुबह से अधिकांश शहरों में धूप खिली रही, जबकि कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है।

काशी में मंगलवार सुबह एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य शहनाई वादक महेंद्र प्रसन्ना ने गंगा के बीच खड़े होकर राग ‘मेघ’ और बधाई धुन बजाकर बारिश की कामना की। उन्होंने कहा कि संगीत से भगवान प्रसन्न होते हैं और उन्होंने इंद्र देव को प्रसन्न करने का प्रयास किया है।

उधर, सोमवार शाम बदायूं में ओलावृष्टि हुई। तेज आंधी के दौरान एक पेड़ चलते ऑटो पर गिर गया, जिससे नुकसान हुआ। मथुरा समेत पांच जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post