दानपात्र नहीं टूटा तो चोरों ने मंदिर की पूजा सामग्री पर किया हाथ साफ

नोएडा में एक मंदिर में चोरी की अजीब घटना सामने आई है, जहां चोर दानपात्र को तोड़ नहीं पाए तो उन्होंने पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री ही चुरा ली। यह वारदात सेक्टर-78 स्थित एक सोसाइटी के मंदिर में हुई।बताया जा रहा है कि देर रात दो युवक मंदिर परिसर में घुसे और सबसे पहले दानपात्र को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद वे इसमें सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने मंदिर के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़ा और वहां से घी, दीपक, घंटी, तांबे-पीतल के बर्तन समेत कई धार्मिक सामान चोरी कर लिया।

चोरी की यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों आरोपी मंदिर में घुसते और वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा खुला और सामान बिखरा हुआ पाया। इसके बाद सोसाइटी के लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में नाराजगी है और उन्होंने मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post