चेतगंज थाना क्षेत्र के सरायगोवर्धन इलाके में डॉ. आकांक्षा सिंह हॉस्टल के पीछे वाली गली में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पान दरीबा चौकी प्रभारी विकास मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्थानीय दुकानदारों व मोहल्लेवासियों से जानकारी जुटाई।
जांच में पता चला कि मृतक कबाड़ बीनने का काम करता था और वह इलाके में अक्सर आता-जाता था।बताया जा रहा है कि युवक ने कल शाम अत्यधिक शराब का सेवन किया था और गली में ही सो गया था, जिसके बाद वह फिर नहीं उठा।पुलिस ने शव की शिनाख्त कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags
Trending


