विदेशी नागरिकों को बनाते थे शिकार, लखनऊ से 119 साइबर ठग गिरफ्तार

विदेशी नागरिकों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का उत्तर प्रदेश एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस ने लखनऊ में पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान 119 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया गया, जो कथित तौर पर संगठित तरीके से साइबर धोखाधड़ी में शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ रखते थे और इसी का फायदा उठाकर विदेशी नागरिकों से खुद को बैंक अधिकारी, टेक्निकल सपोर्ट कर्मचारी या अन्य संस्थानों का प्रतिनिधि बताकर संपर्क करते थे। इसके बाद विभिन्न बहानों से उनसे बड़ी रकम ठग ली जाती थी।

Advertisement

छापेमारी में पुलिस ने लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल फोन, हेडसेट और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरोह कॉल सेंटर की तर्ज पर संचालित हो रहा था और सुनियोजित तरीके से विदेशों में बैठे लोगों को निशाना बनाता था।

Advertisement

फिलहाल पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और उनके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की पड़ताल जारी है और जांच आगे बढ़ने पर कई और अहम खुलासे होने की संभावना है। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post