गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सभी लोग अलग-अलग क्षेत्रों में किराये के मकानों में रह रहे थे और दिहाड़ी मजदूरी कर अपनी आजीविका चला रहे थे। इनके पास भारत में रहने के वैध दस्तावेज नहीं मिले।पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई। करीब एक महीने तक निगरानी और सत्यापन के बाद अपराध शाखा की टीम ने सभी संदिग्धों को हिरासत में लिया। दस्तावेजों की जांच में उनके भारतीय नागरिक न होने और अवैध रूप से रह रहे होने की पुष्टि हुई।

अधिकारियों ने बताया कि सभी संदिग्धों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उन्हें निर्वासन (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन ले जाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी किरायेदार, मजदूर या घरेलू सहायक की पहचान या गतिविधियां संदिग्ध लगें तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 








Post a Comment

Previous Post Next Post