देहरादून की एलिवेटेड रोड योजना पर नया पेंच, NHAI करेगा दोबारा सर्वे

देहरादून की महत्वाकांक्षी रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना को एक बार फिर झटका लगा है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से तकनीकी स्वीकृति मिलने के बावजूद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने परियोजना का नए सिरे से विस्तृत अध्ययन कराने का निर्णय लिया है।

एनएचएआई का कहना है कि परियोजना से जुड़े तकनीकी, भू-वैज्ञानिक और अन्य आवश्यक पहलुओं का दोबारा परीक्षण किया जाएगा। इस अध्ययन की रिपोर्ट मिलने के बाद ही परियोजना की अगली प्रक्रिया और निर्माण कार्य को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।करीब 26 किलोमीटर लंबी इस एलिवेटेड रोड का उद्देश्य देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत देना और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है। हालांकि, ताजा अध्ययन के निर्देश के बाद परियोजना के निर्माण में और विलंब होने की संभावना बढ़ गई है।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 










Post a Comment

Previous Post Next Post