आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, कडप्पा में सबसे ज्यादा केस; 4 मरीजों की मौत, सरकार अलर्ट

देश में कोविड-19 का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। जून से अब तक राज्य में 13 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें सबसे अधिक 8 मामले कडप्पा जिले से सामने आए हैं। इसके अलावा गुंटूर में 3, विशाखापट्टनम और काकीनाडा में एक-एक मरीज मिला है।राज्य में अब तक कोरोना से 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। डॉक्टरों के अनुसार, जिन मरीजों की मौत हुई वे पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। फिलहाल दो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि कई संक्रमितों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। संक्रमित मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे की लैब भेजे गए हैं।

बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में टेस्टिंग बढ़ाने, कोविड वॉर्ड तैयार रखने और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है। लोगों से मास्क पहनने, भीड़-भाड़ से बचने और कोविड से जुड़े सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।आंध्र प्रदेश में बढ़ते मामलों के बाद पड़ोसी ओडिशा भी अलर्ट हो गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आंध्र सीमा से लगे जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ओडिशा सरकार ने कहा है कि वह केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post