राजस्थान में मां बनने के बाद 18 महिलाओं की मौत, 7 की किडनी खराब; जांच जारी

राजस्थान में बच्चे को जन्म देने के बाद कई महिलाओं की तबीयत अचानक खराब हो गई। अब तक 18 महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि 7 महिलाओं की किडनी फेल हो गई है। इन मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।डॉक्टरों के अनुसार, कुछ महिलाओं को प्रसव के बाद संक्रमण हो गया। इसके बाद उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया और कुछ महिलाओं के शरीर के दूसरे अंग भी प्रभावित हुए। कई मरीजों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा और डायलिसिस जैसी इलाज की जरूरत पड़ी।

स्वास्थ्य विभाग सभी मामलों की जांच कर रहा है। अस्पतालों में दिए गए इलाज की भी समीक्षा की जा रही है। वहीं, मृतक महिलाओं के परिवार वालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सरकार का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौतों और बीमारी की असली वजह सामने आएगी।

Advertisement 


Advertisement 


Advertisement 








Post a Comment

Previous Post Next Post