लखनऊ में चाय-समोसे की दुकान पर दबंगों का हमला, दुकानदार की पिटाई, जमकर की तोड़फोड़

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में चाय-समोसे की दुकान पर दबंगों के हमले से हड़कंप मच गया। अहिरन ढकवा पुल के पास दुकान चलाने वाले संजय कुमार के मुताबिक, शुक्रवार शाम बोलेरो से आए कुछ लोगों ने पहले दुकान के सामने खड़े वाहन चालकों से मारपीट की। 

विरोध करने पर आरोपियों ने संजय कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी, जान से मारने की धमकी दी और दुकान का सामान सड़क पर फेंककर तोड़फोड़ की।

Advertisement

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आशीष यादव, विमलेश, जतीन, चमन और सुधाकर यादव समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। संजय ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और उनसे उनकी जान-माल को खतरा है। 

Advertisement

पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post