कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, भाई-बहन समेत 3 की मौत, 9 घायल

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रूमा क्षेत्र में प्रयागराज हाईवे पर उस समय हुआ, जब हरियाणा के सिरसा से बिहार और झारखंड जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वाहन की चेसिस काटकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में स्कॉर्पियो चालक बजरंग, 15 वर्षीय नेहा मंडल और उसके 11 वर्षीय भाई दिलकुश मंडल की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

घायलों में दोनों परिवारों के सदस्य और चालक का बेटा हिमांशु शामिल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, बिहार और झारखंड के मजदूर परिवार हरियाणा के सिरसा से अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने दो हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से स्कॉर्पियो किराये पर बुक की थी। यह हादसा सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post