यूपी-दिल्ली से लेकर बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, पांच मौसमी सिस्टमों से मानसून हुआ सक्रिय

नई दिल्ली। देशभर में मानसून की गतिविधियां तेज होने वाली हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक साथ सक्रिय पांच मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए कई इलाकों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में भी तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून पूरे देश के कई हिस्सों में सक्रिय रहेगा, जिससे जनजीवन पर भी असर पड़ सकता है।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 










Post a Comment

Previous Post Next Post