सावन व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल की बैठक, बैरिकेडिंग, रोपवे मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे अहम मुद्दे

सावन माह में श्रद्धालुओं, पर्यटकों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों की सुविधाओं को लेकर दशाश्वमेध व्यापार मंडल समिति की बैठक  एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी सावन मेले की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए व्यापारियों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे।

बैठक में बताया गया कि इस बार सावन के दौरान पूरे महीने बैरिकेडिंग नहीं की जाएगी। पूर्व की व्यवस्था के विपरीत केवल रविवार और सोमवार को ही बैरिकेडिंग लागू रहेगी। व्यापारियों ने लक्सा से गोदौलिया तक रोपवे निर्माण के कारण बाधित मार्ग को कम से कम एक तरफ से आवागमन के लिए शीघ्र चालू कराने, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने तथा मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा सावन में भारी भीड़ को देखते हुए चितरंजन पार्क के पास फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की स्थायी व्यवस्था किए जाने का भी सुझाव दिया गया।

Advertisement

बैठक के दौरान दशाश्वमेध क्षेत्र में हाल ही में हुई आगजनी की घटना में त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पाने के लिए एसीपी डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी, थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह तथा चौकी प्रभारी अनुज कुमार तिवारी को व्यापार मंडल की ओर से अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। व्यापारियों ने पुलिस और प्रशासन की तत्परता की सराहना की।

Advertisement

बैठक में संरक्षक श्रीनारायण खेमका, अशोक जायसवाल, अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान, महामंत्री दीपक वासवानी, उपाध्यक्ष विनय यादव, कोषाध्यक्ष भगवान दास जजानी सहित मन्नू जेसवानी, जितेंद्र आर्य, प्रेम पेशवानी, जयकिशन खत्री, ओमप्रकाश सेवारमानी, रमेश यादव, अनिल जायसवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post