स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी अलंकरण समारोह सम्पन्न, छात्र-छात्राओं ने ली नेतृत्व, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल की चुर्क शाखा में भव्य विद्यार्थी अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने विद्यालय के प्रेरणास्रोत परमहंस स्वामी हरसेवानन्द जी महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य ए.के. वर्मा ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि विद्यार्थी अलंकरण समारोह का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को पद, परिश्रम, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।समारोह में अभिषेक कुमार को हेड बॉय तथा साहिया को हेड गर्ल बनाया गया। कौशल चौधरी और तनु सिंह को स्पोर्ट्स कैप्टन, जबकि प्रियांसु सिंह एवं विशाखा जायसवाल  को कल्चरल सेक्रेटरी का दायित्व सौंपा गया।

विद्यालय के चारों सदनों के कैप्टनों की भी घोषणा की गई। टैगोर हाउस के लिए प्रखर और प्राची, दयानन्द हाउस के लिए हिमांशु शर्मा एवं आराध्या सोनी, विवेकानन्द हाउस के लिए विशाल यादव और अंशिका  तथा रमन हाउस के लिए विवेक कुशवाहा एवं मंदाकिनी को हाउस कैप्टन नियुक्त कर बैज प्रदान किए गए। इसके अलावा प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी कक्षा मॉनिटरों को भी बैज पहनाकर उनके दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।

Advertisement

विद्यालय प्रशासन ने विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए शिक्षकों की भी नियुक्ति की। राघव मणि मिश्रा को डिसिप्लिन इंचार्ज, फरहीन सिद्दीकी को सीसीए इंचार्ज, सुप्रिया मौर्य को टैगोर हाउस इंचार्ज, सुधांशु कुमार शुक्ला को रमन हाउस इंचार्ज, संतोष विश्वकर्मा को दयानन्द हाउस इंचार्ज तथा सुधा देवी को विवेकानन्द हाउस  इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Advertisement

अपने प्रेरक संबोधन में बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने कहा कि विद्यार्थी अलंकरण समारोह केवल पद वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और नैतिक मूल्यों के निर्माण का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों के परिवेश में नैतिकता और संस्कार होंगे तो वही उनके व्यक्तित्व का हिस्सा बनेंगे। मूल्य केवल पढ़ाए नहीं जाते, बल्कि व्यवहार और वातावरण से आत्मसात किए जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में आर.के. दुबे, आलोक तिवारी, चंचला मिश्रा, अंकित शुक्ला, विकास सिंह, अंकुश गुप्ता, प्रांजलि सिंह, ओ.पी. यादव, निर्मला यादव, सुधांशु मोदनवाल, अंजना पाण्डेय, शिव प्रसाद, बी.डी. पाण्डेय, शशि राना सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन फरहीन सिद्दीकी के नेतृत्व में छात्राओं खुशबू और आर्या ने किया। समारोह का समापन छात्र-छात्राओं द्वारा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के संकल्प के साथ हुआ। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post