स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी की ओर से काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव की वर्ष 1954 से चली आ रही स्वर्ण-रजत प्रतिमा की पारंपरिक शोभायात्रा 16 जुलाई को चौखम्भा स्थित काठ की हवेली से निकाली जाएगी। इसकी जानकारी पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम सेठ 'बच्चा' ने दी।
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में पुलिस घुड़सवार दल, ढोल-ताशा, बैंड-बाजा, धार्मिक भजन, डमरू दल तथा मां वैष्णो देवी, गोविंदेश्वर महादेव, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, मां काली, भगवान श्रीराम परिवार और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। फूलों से सजे रथ पर बाबा काल भैरव की स्वर्ण-रजत प्रतिमा विराजमान रहेगी तथा मार्ग में श्रद्धालु पुष्पवर्षा, आरती और प्रसाद वितरण करेंगे।
![]() |
| Advertisement |
महामंत्री राजू वर्मा ने बताया कि शोभायात्रा चौखम्भा से विभिन्न मार्गों से होते हुए बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचेगी, जहां प्रतिमा की पुनः प्रतिष्ठापना, भव्य श्रृंगार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना होगी। शोभायात्रा मंत्री जनार्दन वर्मा 'प्रधान' ने बताया कि यात्रा के सुचारु संचालन के लिए विशेष टीम गठित की गई है।
![]() |
| Advertisement |
पत्रकार वार्ता में विक्रम सिंह, कृष्ण कुमार सेठ 'बच्चू जी', श्याम सुन्दर सिंह, रविशंकर सिंह, डॉ. कैलाश सिंह विकास, किशोर कुमार सेठ, कमल कुमार सिंह, अनुज गौतम 'बंटी', सतीश कुमार सिंह और संदीप सेठ सहित कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कमेटी ने श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में शामिल होकर बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लेने की अपील की।
![]() |
| Advertisement |



