कर्नाटक की अदालत में जज की कुर्सी पर टोटका करने का आरोप, महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले की एक अदालत में जज की कुर्सी पर कथित रूप से टोटका करने के आरोप में 65 वर्षीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अदालत प्रशासन की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जानकारी के अनुसार, अदालत परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में महिला जज की कुर्सी के पास संदिग्ध गतिविधि करती दिखाई दी। जांच में पता चला कि उसने कुर्सी पर सफेद सरसों के दाने डाले थे। आशंका है कि उसने अपने पक्ष में न्यायिक फैसला प्रभावित करने की मंशा से यह कथित कृत्य किया।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ कर्नाटक प्रिवेंशन एंड इरैडिकेशन ऑफ इनह्यूमन ईविल प्रैक्टिसेज एंड ब्लैक मैजिक एक्ट, 2017 के तहत केस दर्ज किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस घटना में महिला अकेली शामिल थी या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी था।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post