मां अन्नपूर्णा दरबार में भरतनाट्यम और भजन संध्या ने बांधा समां

काशीपुराधीश्वरी मां अन्नपूर्णा मंदिर में महंत शंकर पुरी महाराज के नेतृत्व और गीतकार कन्हैया दुबे के संयोजन में दक्षिण भारतीय एवं उत्तर भारतीय कलाकारों द्वारा भव्य भरतनाट्यम एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। बेंगलुरु से आए कलाकारों ने गणेश वंदना, शिव वंदना और मार्कंडेय ऋषि की कथा पर आधारित मनमोहक भरतनाट्यम प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में संध्या केशव राव, अपेक्षा पाल, नवमी, साक्षी, अनघा, सुप्रिया, सौजन्या, तान्वी, अनीता, अनन्या, श्रेव्या और अन्नपूर्णा सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। वहीं बाल कलाकार यथार्थ दुबे ने शिव पंचाक्षर स्तोत्र, महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र और कालभैरवाष्टकम का सुमधुर पाठ कर सभी का मन मोह लिया। अमलेश शुक्ला, अरुण मिश्रा और गुंजन ने देवी भजनों की प्रस्तुति दी। वाद्य संगत में संजय (बैंजो), विवेक (पैड) और विशाल (ढोलक) ने साथ दिया।

Advertisement

कार्यक्रम के समापन पर मंदिर के पुजारी पं. अंबिका शुक्ला ने सभी कलाकारों को प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर पं. विकास झा, विक्की गुरु, पं. शुभम शर्मा, धीरेंद्र सिंह और प्रदीप श्रीवास्तव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post