मुंबई में इमारत गिरने से 6 की मौत, पीड़ित बोला- 'बस एक दिन और मिल जाता'

मुंबई के मानखुर्द इलाके में इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने भवन मालिक और ठेकेदार को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लगातार हो रही बारिश के बीच बहुमंजिला ढांचा ढहकर पास की झोपड़ी पर जा गिरा, जिससे बड़ा हादसा हो गया।

इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर देर रात तक राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

Advertisement

हादसे में अपना पूरा परिवार खो चुके एक मजदूर ने बताया कि वह उसी दिन मकान खाली करने वाला था। उसके मुताबिक, पास की इमारत झुकने लगी थी, जिससे उसे खतरे का अंदेशा हो गया था। वह कुछ जरूरी सामान लेने बाहर गया था, इसलिए उसकी जान बच गई, लेकिन उसकी पत्नी और बच्चे मलबे में दब गए। पीड़ित ने कहा, "अगर सिर्फ एक दिन और मिल जाता, तो मेरा परिवार आज जिंदा होता।"

Advertisement

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post