गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत में जुड़ेंगे 6 नए कोच, 400 सीटें बढ़ेंगी

गोरखपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। ट्रेन में छह अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, जिससे इसकी क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।कोच बढ़ने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस 16 के बजाय 22 कोचों के साथ संचालित होगी। इससे ट्रेन में करीब 400 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और यात्रियों को टिकट मिलने में भी पहले की तुलना में अधिक सुविधा होगी। रेलवे बोर्ड से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 22 कोच वाली नई रेक महीने के अंतिम सप्ताह तक गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद विस्तारित क्षमता के साथ ट्रेन का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
रेलवे का कहना है कि इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अतिरिक्त कोच लगने से वेटिंग सूची में कमी आएगी और अधिक संख्या में यात्रियों को आरामदायक यात्रा का लाभ मिल सकेगा।
Advertisement

Advertisement

Advertisement








Post a Comment

Previous Post Next Post