पिंडरा (वाराणसी)। न्याय पंचायत कुड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए सोमवार, 28 को आरोग्य मंदिर, कुड़ी में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर में वृद्धजनों और दिव्यांगजनों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। साथ ही मेडिकल बोर्ड द्वारा पात्र लाभार्थियों का सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिह्नांकन (आइडेंटिफिकेशन) भी किया जाएगा।
यह शिविर न्याय पंचायत कुड़ी के अंतर्गत आने वाले कुड़ी, फुलवरिया, चिलबिला, विश्वनाथपुर और कनियर गांवों के निवासियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर के सफल संचालन शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना तथा वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा और शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
![]() |
| Advertisement |
के लिए चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की है।शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश, नेत्र परीक्षक आशीष तथा एएनएम श्रीमती रेनू गौतम अपनी सेवाएं देंगे। वहीं, क्षेत्र की सभी आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने गांवों से चिन्हित वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को समय पर शिविर स्थल तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लाभार्थियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सहायक उपकरणों का लाभ भी मिल सके।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |



