सलमान खान के बाद अब आमिर खान को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, गौरी स्प्रैट से रिश्ते को बताया 'लव जिहाद'

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिली है। शनिवार को गैंग के नाम से एक कथित चिट्ठी और ऑडियो संदेश जारी किया गया, जिसमें आमिर खान और गौरी स्प्रैट के रिश्ते को 'लव जिहाद' बताते हुए इसका विरोध किया गया। संदेश में दावा किया गया कि इस तरह के संबंध उनकी संस्कृति के खिलाफ हैं और इन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। गैंग ने चेतावनी दी कि इस मामले का जल्द अपने तरीके से जवाब दिया जाएगा।

कथित चिट्ठी में टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई के नाम का उल्लेख है। इसमें कहा गया है कि जो लोग स्टारडम या किसी अन्य माध्यम से ऐसे रिश्तों को बढ़ावा देंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। संदेश में आमिर खान का नाम लेते हुए कहा गया कि जो लोग 'लव जिहाद' को बढ़ावा देंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

चिट्ठी में राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले का भी जिक्र किया गया है। गैंग ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक लोग प्रशासन की कार्रवाई में हस्तक्षेप कर आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। संदेश में ऐसे नेताओं को भी धमकी देते हुए कहा गया कि यदि आरोपी कानून से बच भी गए, तो गैंग उन्हें अपने तरीके से सजा देगा। इसे गैंग की "पहली और आखिरी चेतावनी" बताया गया है।

Advertisement

हालांकि, इन धमकियों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कथित चिट्ठी और ऑडियो संदेश की जांच कर रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी अभिनेता सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post