अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा यूनिट और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार सुबह एक लाख रुपये के इनामी बदमाश आसिफ उर्फ विक्की उर्फ छैमार मुठभेड़ में घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ 7 जुलाई 2026 की सुबह अंबेडकरनगर जनपद के बिवाना थाना क्षेत्र में हुई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने I से गंभीर रूप से घायल हुए बदमाश की पहचान आसिफ उर्फ विक्की उर्फ छैमार, पुत्र बाबू उर्फ मजहर, निवासी मकनपुर, थाना बिल्हौर, कानपुर नगर के रूप में हुई।
एसटीएफ के मुताबिक, आसिफ वर्ष 2014 में जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र में हुई चर्चित डकैती और दोहरे हत्याकांड समेत कई संगीन मामलों में वांछित था। उस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।मौके से पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल, 12 बोर की पौनिया, भारी मात्रा में कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार, आसिफ अपने गिरोह के साथ घरों में घुसकर लोगों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम देता था और विरोध करने पर हत्या करने से भी नहीं हिचकता था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में डकैती, हत्या और अन्य गंभीर अपराधों के 21 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
![]() |
| Advertisement |
प्रमुख मामले जिनमें आसिफ वांछित था:19 अक्टूबर 2013: सुल्तानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में गिरोह के साथ घर में घुसकर हत्या के बाद डकैती।वर्ष 2014: जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र में परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की डकैती। घटना के दौरान परिवार के पांच सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें स्वाति और सुमन की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।15 अगस्त 2015: कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में डकैती के दौरान अवनि कुमार टैगोर के माता-पिता की हत्या।19 अगस्त 2015: मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में गिरोह के साथ घर में घुसकर डकैती, वादी की पुत्रवधू पर धारदार हथियार से हमला तथा उसी रात पांच अन्य घरों में भी डकैती। 13 जनवरी 2021: कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में तासीम की हत्या का मामला।



