फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमले में बीच-बचाव करने वाला उसका दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के मोलड़बंद निवासी 28 वर्षीय दीपक अपने दोस्तों राहुल और राजकुमार के साथ नए पुल के पास पराठे खाने गया था। खाना खाने के बाद तीनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
![]() |
| Advertisement |
विवाद के दौरान आरोपियों ने दीपक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसे बचाने पहुंचे उसके दोस्त पर भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
![]() |
| Advertisement |
घटना की सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस और क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक संदिग्ध कैमरे में दिखाई दिया है, जिसकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
![]() |
| Advertisement |



