15 जुलाई को लगेगा पुस्तक मेला, छात्रों को मिलेंगी सस्ती NCERT किताबें

वाराणसी। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों को समय पर एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 15 जुलाई को पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगेगा।

मेले में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी की मान्यता प्राप्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 36 विषयों से संबंधित करीब 70 प्रकार की पुस्तकें बिक्री के लिए रखी जाएंगी। इसके साथ ही हिंदी, संस्कृत और उर्दू विषयों की चयनित पुस्तकें भी छात्रों को मिल सकेंगी।

Advertisement

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार, सभी पुस्तकें निर्धारित और किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को आर्थिक राहत मिलेगी। विभाग का उद्देश्य नए सत्र की शुरुआत से पहले सभी छात्रों तक आवश्यक अध्ययन सामग्री आसानी से पहुंचाना है।

Advertisement

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) भोलेंद्र प्रताप सिंह ने सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों तक पुस्तक मेले की जानकारी पहुंचाएं तथा उन्हें इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

Advertisement

शिक्षा विभाग का कहना है कि इस पहल से विद्यार्थियों को प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी और बाजार में पुस्तकों की कमी जैसी समस्याओं से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post