CJP ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को सौंपा ज्ञापन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पार्टी ने तीन प्रमुख मांगें रखीं।पहली मांग में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल से तत्काल रिहा करने की बात कही गई है। दूसरी मांग के तहत केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग उठाई गई। वहीं तीसरी मांग में नीट-यूजी 2026 पेपर लीक के बाद कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की गई है।

सीजेपी का कहना है कि परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक जैसे मामलों में जवाबदेही तय करने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। पार्टी ने मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील करते हुए कहा कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।





Post a Comment

Previous Post Next Post