दहेज प्रताड़ना और हत्या के प्रयास के आरोप में पति समेत सात पर मुकदमा

वाराणसी। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने पति समेत सात ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला पुलिस आयुक्त के निर्देश पर दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, विवाहिता की शादी वर्ष 2016 में मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और उसके परिजन अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ लगातार मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता रहा।

Advertisement

पीड़िता के पिता का आरोप है कि इसी वर्ष फरवरी में ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की, उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे फांसी लगाकर जान से मारने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसने पूरी घटना बताई।

Advertisement

परिजनों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत की। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मिर्जामुराद थाने में पति, सास-ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post