वाराणसी में मंगलवार को कचहरी परिसर स्थित मनोरंजन कक्ष में ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े मामले की लोक अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी गई।
सुनवाई में हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों के वकील तथा संबंधित पक्षकार अदालत में उपस्थित हुए और अपनी-अपनी दलीलें रखीं। इस दौरान न्यायालय परिसर पहुंचे हिंदू पक्ष के कुछ समर्थकों ने "हर-हर महादेव" के उद्घोष भी लगाए।
![]() |
| Advertisement |
सुनवाई समाप्त होने के बाद दोनों पक्षों के अधिवक्ता और पक्षकार अदालत कक्ष से बाहर निकले। किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। हालांकि, पूरी सुनवाई शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और किसी तरह की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending



