PM आवास के बाहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली: छात्रों के समर्थन में हुए प्रदर्शन और उस दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया। इस धरने में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सांसद शामिल हुए।

राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास से पैदल मार्च करते हुए प्रधानमंत्री आवास के बाहर पहुंचे और वहीं धरने पर बैठ गए। यह पहला मौका था जब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर इस तरह विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। पार्टी का आरोप है कि छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया और संसद में इस मुद्दे पर चर्चा की अनुमति भी नहीं दी गई। कांग्रेस ने इन घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया।धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों के मुद्दे पर जवाबदेही तय करने की मांग की।

Advertisement

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post