वाराणसी में करंट लगने से संविदा विद्युतकर्मी की मौत, जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चेतगंज थाना क्षेत्र के चौकाघाट विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में कार्य के दौरान करंट लगने से एक संविदा विद्युतकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदौली निवासी शिव प्रकाश यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, तेलियाबाग तिराहे पर ट्रांसफार्मर पर कार्य करने के दौरान शिव प्रकाश यादव को करंट लग गया। आरोप है कि वह बिना सुरक्षा उपकरणों के ही चालू ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे थे। गंभीर हालत में उन्हें कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

घटना के बाद परिजनों और विद्युत कर्मचारियों ने संबंधित जेई के खिलाफ चेतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

बताया गया कि शिव प्रकाश यादव पिछले करीब पांच वर्षों से विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे थे। पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर संघ के प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह ने घटना पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post