लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस में महिला यात्री का पर्स उड़ाने वाला बदमाश 12 घंटे में गिरफ्तार

वाराणसी में लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस में महिला यात्री का पर्स चोरी करने वाले आरोपी कृष्णा यादव को पुलिस ने घटना के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चंदौली जिले का रहने वाला है और ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अपना निशाना बनाता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एप्पल आईफोन, राडो कंपनी की घड़ी और नकदी बरामद की है। पूछताछ में सामने आया कि वह ट्रेनों में भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के पर्स और कीमती सामान पर हाथ साफ करता था।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। यात्रियों से भी सफर के दौरान अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई है। 

Advertisement

Advertisement






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post