"चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो समान" के नारे के साथ निकली तीन दिवसीय पदयात्रा बीएचयू पहुंचकर सम्पन्न हुई। मैगसेसे सम्मान से सम्मानित समाजसेवी डॉ. संदीप पांडे के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग को जन-जन तक पहुंचाना था।लमही से शुरू हुई पदयात्रा खेवली, गंजारी सहित विभिन्न गांवों से होकर बीएचयू पहुंची। रास्ते में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं और धूमिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
वक्ताओं ने संविधान की समानता की भावना के अनुरूप कॉमन स्कूल सिस्टम लागू करने, सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने तथा सभी बच्चों के लिए समान शिक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस दौरान शिक्षा संबंधी मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी दोहराई गई।पदयात्रा में डॉ. संदीप पांडे, नंदलाल मास्टर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |