वाराणसी को मिले दो मेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, ₹25,445 करोड़ की परियोजनाओं को केंद्रीय मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने वाराणसी के ट्रैफिक जाम से राहत के लिए ₹25,445 करोड़ की लागत वाली दो मेगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी है। एनएचएआई द्वारा हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर विकसित होने वाली इन परियोजनाओं के तहत कुल 89 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे।

पहली परियोजना के तहत एनएच-19 से वाराणसी रिंग रोड तक 46 किमी लंबा छह लेन ग्रीनफील्ड एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा, जबकि दूसरी परियोजना में वरुणा नदी के किनारे 43 किमी लंबा छह/चार लेन एलिवेटेड कॉरिडोर विकसित होगा, जो एनएच-31 को काशी रेलवे स्टेशन से जोड़ेगा।

Advertisement

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने बताया कि दोनों परियोजनाएं वाराणसी की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई मजबूती देंगी। इससे शहर में जाम कम होगा, ईंधन और समय की बचत होगी तथा व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। वरुणा कॉरिडोर से चंदौली सहित प्रमुख सामाजिक व लॉजिस्टिक केंद्रों तक पहुंच आसान होगी। केंद्रीय मंजूरी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए इसे वाराणसी के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post