शिल्पा शेट्टी ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी वाराणसी पहुंचीं और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे मंदिर पहुंचीं शिल्पा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना की।

शिल्पा शेट्टी के मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलते ही उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पूरा परिसर "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा।

Advertisement

दर्शन के बाद शिल्पा शेट्टी ने काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि काशी आकर उन्हें बेहद खुशी और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उनकी इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post