दिल्ली में AI तकनीक से लैस होगा फायर सर्विस का कमांड सेंटर, पांच जोन से होगी निगरानी

दिल्ली फायर सर्विस राजधानी में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की तैयारी में है। इसके तहत दिल्ली के पांच परिचालन जोन में अलग-अलग कमांड सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जो एक केंद्रीय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जुड़े होंगे।

करीब एक साल में तैयार होने वाले इस सेंट्रल कमांड सेंटर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), जीपीएस और जीआईएस आधारित अत्याधुनिक तकनीकों से लैस किया जाएगा। इन तकनीकों की मदद से आग लगने या अन्य आपात स्थितियों के दौरान रियल-टाइम निगरानी, संसाधनों का बेहतर प्रबंधन और विभिन्न इकाइयों के बीच तेज समन्वय सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Advertisement

नई प्रणाली लागू होने के बाद फायर सर्विस की प्रतिक्रिया क्षमता को और मजबूत करने के साथ-साथ राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर रहेगा। यह परियोजना दिल्ली की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post