आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र चाहर के साथ कथित मारपीट के मामले में भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से मुलाकात कर दोषी आरपीएफ जवानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सांसद ने कहा कि यदि आरोपियों को बचाने का प्रयास किया गया तो वह पूरे मामले की शिकायत सीधे रेल मंत्री से करेंगे।
बताया जा रहा है कि ट्रेन को कुछ देर रोकने को लेकर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक और आरपीएफ जवानों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि कहासुनी के बाद जवानों ने नरेंद्र चाहर के साथ अभद्रता की, मारपीट की और उन्हें जबरन थाने ले गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
![]() |
| Advertisement |
घटना के विरोध में नरेंद्र चाहर अपने परिजनों के साथ डीआरएम कार्यालय पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सांसद राजकुमार चाहर भी वहां पहुंचे और अधिकारियों से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा उनका स्थानांतरण करने की मांग रखी।
![]() |
| Advertisement |
रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार आरपीएफ कर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
![]() |
| Advertisement |



